दिग्विजय सिंह बोले- पीएम, आप बिल्कुल गधे के माफिक काम कर रहे हैं

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के चुनावों में मुद्दों से ज्यादा गधा चर्चा का विषय बना हुआ है, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पीएम नरेंद्र मोदी के बाद अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी इस गधा पुराण में उतर चुके हैं. Digvijay

Digvijay

शुक्रवार सुबह दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा, दिग्विजय ने ट्वीट किया कि ‘मोदी जी- “मैं देश के लिये गधे के माफ़िक़ काम कर रहा हूं” जी हॉं आपने मोदी जी ठीक फर्माया आप बिल्कुल गधे के माफ़िक़ काम कर रहे हैं !’

गौरतलब है कि गुरुवार को बहराइच में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जवाब दिया था.

पीएम ने कहा था कि मैं गर्व से गधे से प्रेरणा लेता हूं और देश के लिए गधे की तरह काम करता हूं. सवा सौ करोड़ देशवासी मेरे मालिक हैं. गधा वफादार होता है उसे जो काम दिया जाता है वह पूरा करता है.

www.naqeebnews.com

# Digvijay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *