चेतक स्क्रीन अवॉर्ड 2026 में धुरंधर ने मारी बाज़ी

भारतीय सिनेमा की बेहतरीन उपलब्धियों का जश्न मानाने के साथ चेतक स्क्रीन अवॉर्ड 2026 का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान ‘धुरंधर’ ने सबसे ज्यादा पुरस्कार जीते।

को बेस्ट फिल्म का खिताब दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल कर चुकी फिल्म ‘होमबाउंड’ मिला, आदित्य धर ने बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार जीता, जबकि रणवीर सिंह और यामी गौतम को क्रमश: बेस्ट एक्टर (मेल) और बेस्ट एक्टर (फीमेल) का पुरस्कार मिला।

बीती रात यानी 5 अप्रैल को मुंबई में आयोजित चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स में एक बार फिर धुरंधर का जलवा देखने को मिला। फिल्म ने कई सारे अवॉर्ड अपने नाम किए और रेस से बाकी सबको पछाड़ दिया। आइए एक नज़र डालते हैं इन विनर कलाकारों पर-

आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर ने इस शाम को अपना लोहा मनवा लिया। फिल्म ने अकेले 14 अवॉर्ड अपने नाम किए। आदित्य धर को फिल्म की सफलता पर बहुत खुशी जताई।

इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर (मेल) का अवॉर्ड मिला। फिल्म की कहानी, डायलॉग, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और मेकअप जैसी कई तकनीकी कैटेगरी में भी धुरंधर ने बाज़ी मारी। इसके अलावा फिल्म को बेस्ट डायलॉग, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट हेयरस्टाइलिंग एंड मेकअप और कुछ अन्य अवॉर्ड भी जीते।

करण जौहर की फिल्म होम बाऊंड को चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। करण जौहन ने इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड की तस्वीर शेयर करके लोगों का धन्यवाद किया. बता दें कि फिल्म ऑस्कर्स के लिए भी शॉर्टलिस्ट हुई थी।

धुरंधर डायरेक्टर की फिल्म को कई अवॉर्ड मिले। मज़ेदार बात यह है कि बेस्ट फीमेल का अवॉर्ड भी उनके घर ही आया। यामी गौतम को उनकी फिल्म ‘हक’ के लिए बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। बताते चलें कि अभिनेत्री यामी गौतम और निर्देशक आदित्य धर की प्रेम कहानी ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ (2019) के सेट से शुरू हुई और जून 2021 को दोनों ने शादी कर ली।

चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स शो स्टेज पर शो को होस्ट करने के लिए आलिया भट्ट को चुना गया था। आलिया का साथ दिया सुनील ने। उनकी कॉमेडी के साथ आलिया की एंकरिंग ने महफ़िल में चार चांद लगा दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *