‘धुरंधर’ मूवी ने बुकमायशो पर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। इस रिकॉर्ड के बनते ही रणवीर की इस फिल्म ने शाहरुख से लेकर विक्की कौशल तक को पीछे छोड़ दिया है।

ओटीटी पर आने के बावजूद आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ अभी भी थिएटर्स में लगी हुई है। दर्शक रिलीज के दो महीने बाद भी इसकी टिकट खरीद रहे हैं। यह भी बता दें कि ‘धुरंधर’ का अगला पार्ट 19 मार्च को रिलीज होने वाला है, जिसमें अभी कुछ चंद दिन ही बाकी हैं।
फिल्म बुक माय शो पर सबसे लंबे समय तक ट्रेंड करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। कई बड़ी फिल्मों की छुट्टी करते हुए इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। ‘धुरंधर’ 59 दिनों से ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्मबुक माय शो पर ट्रेंड कर रही है। साथ ही ये ‘पुष्पा 2: द रूल’ और ‘जवान’ से भी आगे निकल गई है, जो पैन इंडिया रिलीज थीं।
सैकनिल्क के मुताबिक, रणवीर की धुरंधर ने विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘छावा’ के 58 दिनों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गौरतलब है कि विक्की कौशल की फिल्म का यह रिकॉर्ड 2025 में बना था।
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे अदाकारी की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। सिर्फ हिंदी भाषा में आई इस मूवी ने पहले ही कई रिकॉर्ड बनाया था और अब दो महीने बाद भी ये सबसे ज्यादा ट्रेंड होने वाली मूवी बन गई है।
