दिल्ली के मोहन पार्क इलाके में लगी आगः तीन की मौत, 10 घायल

नई दिल्ली। राजधानी के शाहदरा के मोहन पार्क इलाके में बुधवार तड़के एक बिल्डिंग में आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। 7 8 लोगों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। इसमें कुल 10 लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है कि आग बुझाने की कोशिश के दौरान फायर डिपार्टमेंट के 2 3 मेंबर भी जख्मी हुए हैं। delhi fire

delhi fire in shahdara

काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।

हादसे के दौरान 15 20 गाड़ियां जलकर खाक हो गयीं।

लोगों ने बताया कि बिल्डिंग के साथ पार्किंग में खड़ी 15 20 गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं।

इसमें ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा और बाइक हैं।

कैसे लगी आग?

बताया जा रहा है कि पार्किंग में खड़े एक ई रिक्शा में सबसे पहले आग लगी। फिर धमाका हुआ।

इसके बाद तीन फ्लोर की बिल्डिंग को इसने अपने चपेट में ले लिया।   बिल्डिंग में कुल 8 10 फैमली रहती हैं।
www.naqeebnews.com

# delhi fire

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *