दीपिका पादुकोण का नाम अब पहली ऐसी भारतीय स्टार के रूप में जाना जाएगा जिसे 2026 में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम से सम्मानित किया जाएगा। इसका अनाउंसमेंट आज यानी 3 जुलाई को कर दिया गया है।

ख़बरों के मुताबिक़, वॉक ऑफ फेम पैनल की तरफ से इन सेलेब्स को हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स की 20 जून को आयोजित एक बैठक के दौरान सैकड़ों नॉमिनेशन में से चुना गया था। अगले चरण में 25 जून को चैंबर के निदेशक मंडल द्वारा आधिकारिक रूप से इन नामों की घोषणा की गई। वॉक ऑफ फेम चयन समिति के अध्यक्ष और वार्नर ब्रदर्स, टेलीविजन के पूर्व सीईओ पीटर रोथ ने कहा- ‘हम 35 चुने गए नामों की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं, जिन्हें क्लास ऑफ 2026 के हिस्से के रूप में वॉक ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।’
अदाकारा दीपिका पादुकोण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहले ही कई बड़े अचीवमेंट्स हासिल कर चुकी हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा हासिल किया है जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में आज तक किसी एक्टर ने नहीं किया।
दरअसल दीपिका का नाम उन ग्लोबल स्टार्स में शामिल हो गया है जिन्हें साल 2026 के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम सम्मान से नवाजा जाएगा। बताते चलें कि दीपिका यह सम्मान पाने वाली पहली इंडियन सेलेब्रिटी बन जाएंगी।
अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट्स द्वारा हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के लिए बिलबोर्ड ने नए नामों की सूची को ऑफिशियल कर दिया गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस सूची में अपनी जगह बनाकर देश का सिक्का जमा दिया है।
दीपिका पहली इंडियन सेलेब्रिटी होंगी जो साल 2026 में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में शामिल होने जा रही हैं। उनके साथ ही इस लिस्ट में मैरियन कोटिलार्ड, एमिली ब्लांट, शेफ गॉर्डन रामसे, रेचल मैकएडम्स, माइली साइरस जैसे स्टार्स शामिल हैं।
बताते चलें कि हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम कैलिफोर्निया की मशहूर टूरिस्ट लोकेशन है। हर वर्ष लाखों की संख्या में यहाँ टूरिस्ट आते हैं। यहाँ नाम दर्ज कराने वाले कलकारों में एक्टर्स, सिगंर्स, डायरेक्टरस, फिल्ममेकर्स के नाम शामिल हैं। करीब 15 ब्लॉक वाली इस जगह में अभी तक 2500 से ज्यादा स्टार्स के नाम लगाए जा चुके हैं। अब इसमें दीपिका का नाम शामिल होना देश के लिए गर्व की बात है।
गौरतलब है कि दीपिका से पहले जिन भारतीय मूल के स्टार को यह सम्मान मिल चुका है, उनका नाम साबू दस्तगीर था। हालांकि उन्हें यह सम्मान बतौर अमरीकी सिटिजन दिया गया था। उन्हें 1960 में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में शामिल होने का अवसर मिला था।
दरअसल साबू का जन्म 1924 में मैसूर के करापुरा में हुआ था और यह उस समय ब्रिटिश भारत की एक रियासत हुआ करती थी। एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता रॉबर्ट फ्लेहर्टी ने 13 साल के साबू को खोजा और उन्हें 1937 की ब्रिटिश फिल्म एलीफेंट बॉय में एक हाथी चालक की भूमिका दी।
1940 की आने वाली फंतासी एडवेंचर फिल्म द थीफ ऑफ बगदाद में साबू ने अबू की भूमिका निभाई और अपनी पहचान बनाई। साल 1942 में साबू ने किपलिंग की कहानी पर आधारित एक और भूमिका निभाई, जिसका नाम रुडयार्ड किपलिंग की जंगल बुक में मोगली था। इसके दो वर्ष बाद 1944 में अमरीकी नागरिक बनने के बाद साबू अमरीकी वायु सेना में शामिल हो गए। दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद उनका करियर ढलने लगा। उनका निधन 2 दिसंबर 1963 को 39 की उम्र में हुआ।










