दीपिका पादुकोण दुनिया की टॉप 10 खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दुनिया की शीर्ष 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की जारी इस लिस्ट को ‘ब्यूटी का गोल्डन रेश्यो’ कहा जाता है।

दीपिका पादुकोण दुनिया की टॉप 10 खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल

शारीरिक आंकलन से जुड़े वैज्ञानिक आंकड़ों के अनुसार ब्रिटिश अभिनेत्री जोडी कॉमर को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब मिला हैं।

इस संबंध में डॉ. जूलियन डी सिल्वा ने ब्रिटिश मीडिया को बताया कि जोडी कॉमर के चेहरे में वे सभी तत्व थे, जिन्हें शारीरिक सुंदरता का आकलन करने के लिए मापा गया था।

सूची में कई अभिनेत्रियों के ‘गोल्डन रेश्यो’ का खुलासा हुआ, जिसमें भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का ‘गोल्डन रेश्यो’ 91.22% दर्ज किया गया।

अमेरिकी गायक बेयोंस का गोल्डन रेशियो 92.44%, अमेरिकी गायक एरियाना ग्रांडे का 91.81%, अमेरिकी गायक टेलर स्विफ्ट का 91.64% और किम कार्दशियन का 91.28% रहा।

इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 2007 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद अभिनेत्री ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया।

उन्होंने न केवल हिंदी फिल्म उद्योग पर राज किया है बल्कि हॉलीवुड में भी अपने शानदार अभिनय का सार दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *