बड़ी चुनौती बनती जा रही है जापान में घटती आबादी

जापान में मृत्युदर इस समय अपने निम्नतर स्तर पर है। यहां सवा सौ साल में सबसे कम बच्चों ने जन्म लिया है। 2021 में जन्म दर में यहां ऐतिहासिक गिरावट सामने आई है। इस परिस्थिति ने श्रम संकट में इज़ाफ़ा कर दिया है।

बड़ी चुनौती बनती जा रही है जापान में घटती आबादी

जापान में स्वास्थ्य व श्रम मंत्रालय की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल यहां 8,11,604 शिशुओं ने जन्म लिया था। ये संख्या 2020 के मुकाबले में 29,231 तक घट गई है। इसके अलावा पहले की तुलना में शादी करने वाले जोड़ों की संख्या में भी कमी आई है। अब ये 5,01,116 रह गई है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे निचले स्तर पर है।


2021 के आंकड़ों के अनुसार प्रति महिला उसके जीवनकाल में पैदा किए जाने वाले शिशु की औसतन संख्या घटकर 1.30 रह गई है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ अधिकारियों की मानें तो 1899 में देश में पैदा होने वाले नवजातों का रिकॉर्ड रखना शुरू किया गया था। तबसे अबतक का उनका यह सबसे कम आंकड़ा है।

मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक़ 2021 के आंकड़ों के अनुसार प्रति महिला उसके जीवनकाल में पैदा किए जाने वाले शिशु की औसतन संख्या भी घटकर 1.30 रह गई है। जापान में कम होती आबादी पिछले लम्बे समय से एक बड़ी समस्या बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *