भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जो कमाल दिखाया है उसके चौतरफा चर्चे हैं। शानदार मैच खेलकर भारत को वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह दिलाने वाली टीम को बॉलीवुड ने भी सिर आँखों पर बैठाया है। इस बीच एंग्जाइटी इश्यू को लेकर अब जेमिमा को दीपिका पादुकोण का भी साथ मिला है।

दीपिका पादुकोण ने जेमिमा की एंग्जाइटी वाली वीडियो शेयर करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘जेमिमा रोड्रिग्स, अपनी कहानी साझा करने के लिए शुक्रिया।’ बताते चलें कि दीपिका पादुकोण भी कई साल पहले खुलकर अपनी डिप्रेशन प्रॉब्लम पर बात कर चुकी हैं। अब वह मेंटल हेल्थ को लेकर अवेयरनेस फैलाती हैं।
मैच की सफलता के बाद क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने एंग्जाइटी प्रॉब्लम पर बात की थी जिसकी वीडियो खूब वायरल हुई। मैच के बाद होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेमिमा ने बताया कि वह काफी वक्त से एंग्जाइटी का शिकार हैं। उन्होंने हर मैच से पहले अपने रोने का भी ज़िक्र किया।
अपने इंटरव्यू में जेमिमा कहती हैं, ‘मैं यहां बहुत कमजोर हो जाऊंगी क्योंकि मुझे पता है कि कोई और देख रहा है जो इसी चीज से गुजर रहा होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत में मैं बहुत स्ट्रेस, एंग्जाइटी से गुजर रही थी। मैं अपनी मां से बात करती थीं, रोती थीं।’
महिला वनडे विश्व कप का फ़ाइनल दो नवंबर को है वहीँ दीपिका की आने वाली फिल्म की बात करें तो वह शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ कर रही हैं। इस एक्शन फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी एक्टिंग कर रही हैं। इसके अलावा दीपिका अल्लू अर्जुन के साथ डायरेक्टर एटली की फिल्म में भी नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम ‘AA22xA6’ है।
