कोरोना ने इस बार भी ग्रैमी अवॉर्ड्स समारोह पर गिराई गाज

कोरोना महामारी के विस्तार को देखते हुए लॉस एंजलिस में होने जा रहे ग्रैमी अवार्ड को रद्द कर दिया गया है। बुधवार को आयोजकों ने इस बात की जानकारी दी है।

कोरोना ने इस बार भी ग्रैमी अवॉर्ड्स समारोह पर गिराई गाज

ग्रैमी अवार्ड कार्यक्रम 31 जनवरी को होना था जिसका लाइव प्रसारण सीबीएस नेटवर्क पर किया जाना था। इस समरोह के नॉमिनेशन्स नवंबर 2021 में घोषित किए गए थे। फिलहाल इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। ये फैसला कोरोना और उसके वैरिएंट ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों के चलते लिया गया है।

https://www.instagram.com/p/CYXQ26mvb93/

2021 में भी ग्रैमी अवॉर्ड्स को महामारी के चलते पोस्टपोन किया गया था। उस दौरान इस समरोह को जनवरी की जगह बाद में मार्च महीने में आयोजित किया गया जहां सोशल डिस्टेंसिंग के साथ समारोह को संपन्न किया गया।

सीबीएस और रिकॉर्डिंग अकादमी ने कहा कि उन्होंने स्थनीय हेल्थ विशेषज्ञों से चर्चा की जिसके बाद कार्यक्रम को पोस्टपोन करने का फैसला किया गया। उन्होंने बताया कि इसी तरह से मनोरंजन जगत के कई इवेंट पोस्टपोन किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *