कोरोना:कपिल शर्मा ने दिए 50 लाख रुपए

देश में कोरोनावायरस का संकट गहराता जा रहा है। आपदा की इस घड़ी में हर कोई अपनी तरफ से इस वायरस से जंग लड़ने में मदद कर रहा है। वहीं मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे भी सक्रिय दिख रहे हैं और सरकार को डोनेशन देकर लोगों की मदद कर रहे हैं।

हाल ही में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने भी 50 लाख रुपए पीएम राहत कोष के लिए दान में दिए, जिससे लोगों की मदद हो सके। इस बात की जानकारी कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। कपिल शर्मा के इस कदम की उनके फैंस ने खूब सराहना कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B-MOmQMA_pg/?utm_source=ig_embed

रितिक रोशन ने इस महामारी से लड़ने में मदद के लिए महाराष्ट्र सरकार का सपोर्ट किया है। वह स्ट्रीट लेवल ब्यूरोक्रेट्स की तलाश में थे और उन्होंने इस काम के लिए 20 लाख रुपए दिए हैं।

रजनीकांत ने फिल्‍म इम्प्‍लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया यूनियन वर्कर्स को 50 लाख का डोनेशन दिया है। कोरोना के कारण वर्कर्स काम पर नहीं जा पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *