कोरोना के खौफ से सलमान खान ने छोड़ा गैलेक्सी अपार्टमेंट,फैमिली संग पनवेल में

कोरोना वायरस के डर से हर शख्स अपने घर में बंद है। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस खतरनाक वायरस के कारण देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है। इस बीच खबर आ रही है कि सलमान खान ने कोरोना वायरस के डर से अपना गैलेक्सी अपार्टमेंट वाला घर छोड़ दिया है।


एक रिपोर्ट के मु‍ताबिक, सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ पनवेल स्थित फार्म हाउस पर पहुंच गए थे। जहां वह अपने पूरे परिवार के साथ समय गुजार रहे हैं। यहां सलमान के साथ उनकी लाडली बहन अर्पिता खान, उनका पति और एक्टर आयुष शर्मा और उनके दोनों आहिल और आयत भी मौजूद हैं।

सूत्रों का कहना है कि कि इस फार्म हाउस में एक शानदार जिम है, जहां सलमान वर्कआउट करते हैं। आसपास शानदार ट्रैक है। यह फार्म हाउस कई एकड़ में फैला हो तो ऐसे में यहां डर्ट बाइक, एटीवी, बुलेट्स और जीप सवारी का भी मजा लिया जा सकता है।

हालांकि बताया जा रहा है कि सलमान खान अपनी मां सलमा खान और पिता सलीम खान को साथ लेकर नहीं गए हैं और वह अब भी बांद्रा स्थित घर में ही हैं क्योंकि उन्हें बहुत सारे लोगों के साथ सफर करने से मना किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *