एलिस्टेयर कुक ने छोड़ी इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी

लंदन: इग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान एलिस्टेयर कुक ने आज टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान करप दिया. इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान बताय कि कुक ने इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. Cook

Cook

कुक ने रिकॉर्ड 59 टेस्ट मैचों में कप्तानी की भूमिका अदा की.

टेस्ट मैचों में 11,057 रन से इंग्लैंड के शीर्ष स्कोरर कुक अगस्त 2012 में कप्तान बने थे.

उन्होंने 2013 और 2015 में घरेलू सरजमीं पर देश को एशेज ट्रॉफी दिलायी थी.

इसके अलावा उन्होंने भारत और दक्षिण अफ्रीका में भी टीम को सीरीज में जीत दिलायी.

32 साल कुक ने बयान में कहा, ‘‘इंग्लैंड का कप्तान होना और पिछले पांच सालों में टेस्ट टीम की अगुवाई करना बहुत बड़ा सम्मान रहा. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कप्तानी छोड़ना काफी कड़ा फैसला रहा है लेकिन मैं जानता हूं कि यह मेरे लिये और टीम के लिये उचित समय पर लिया गया सही फैसला है. ’’

 www.naqeebnews.com

# Cook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *