शीतलहर और कोहरे के साथ बढ़े ठंड के तेवर

देश के कई राज्यों में आज से सर्दी ने अपना असर बढ़ा दिया है। भाग इससे खासा प्रभावित है। इनमे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी यूपी और मध्य प्रदेश के कुछ इलाक़ों में न्यूनतम तापमान गिरकर पांच से नौ डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है।

शीतलहर और कोहरे के साथ बढ़े ठंड के तेवर

इस बीच लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में वायु की गुणवत्ता यानी AQI 318 दर्ज की गई है। कई इलाक़ों में तापमान में गिरावट के साथ कोहरे और शीतलहर ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

मौसम विभाग से मिलने वाली जानकारी के मुताबिक पंजाब, उत्तरी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज शीतलहर चल सकती है। इस दौरान कई क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी पर असर पड़ेगा।

आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश के संकेत दिए गए हैं। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा जबकि पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ कोहरा रहेगा।

पंजाब में मौसम बदलने के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले तीन दिनों के लिए शीत लहर के साथ घना कोहरा पड़ने की भविष्यवाणी की है। पंजाब के तकरीबन सभी शहरों के तापमान में शनिवार को गिरावट देखी गई।शनिवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *