ट्विटर पर नहीं पोस्ट किये जा सकेंगे प्रतिद्वंद्वी साइट के लिंक

ट्विटर ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य प्रतिद्वंद्वी सोशल मीडिया साइटों के लिंक पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

ट्विटर पर नहीं पोस्ट किये जा सकेंगे प्रतिद्वंद्वी साइट के लिंक

सोशल मीडिया कंपनी का कहना है कि यूजर्स को वैकल्पिक प्लेटफॉर्म पर भेजने वाले खातों को निलंबित कर दिया जाएगा।सोशल मीडिया साइटों के लिंक पर प्रतिबंध के बावजूद ट्विटर पर विज्ञापनों की अनुमति होगी।

ट्विटर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम जानते हैं कि हमारे कई यूजर्स दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव हैं, लेकिन अब ट्विटर किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का फ्री प्रमोशन नहीं करने देगा।

इससे पहले एलन मस्क कई पत्रकारों के खातों को निलंबित करने के बाद फिर से बहाल करने की घोषणा कर चुके हैं। ट्विटर का कहना है कि कंपनी फेसबुक, इंस्टाग्राम, मास्टोडन, ट्रुथ सोशल, ट्रबल और नोस्टर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खातों से जुड़ी सामग्री को हटा देगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कल एलोन मस्क ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वोट किया कि कितने दिनों में मेरी लोकेशन के बारे में जानने वालों का अकाउंट रिस्टोर करना है।

एलन मस्क द्वारा वोटिंग करने पर यूजर्स को ‘7 दिन’ और ‘अभी’ में से एक को चुनने का विकल्प दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *