लखनऊ में नकली गुटका बरामद, 06 लोग गिरफ्तार

लखनऊ। नामचीन ब्रांड के गुटखा बनाने की नकली फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने अवैध फैक्टरी पर छापामारी कर मौके से 6 लोगो को गिरफ्तार किया। जहां से भारी मात्रा में नामचीन कंपनियों के रैपर में नकली गुटका शामिल है। साथ ही नकली गुटका तैयार करने की दो मशीने और उपकरण भी बरामद किया गया। इस फर्जी फैक्टरी में कमला पसन्द , राजश्री और रॉयल जैसे नामचीन ब्रांड का गुटखा तैयार कर उन्हें राजधानी में  अलग अलग स्थानों पर सप्लाई किया जाता था।

gutkha_s_650_032315095407

लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस को सूचना मिली कि हुसैनबाद आजादनगर इलाके में नकली गुटखा बनाने की एक अवैध फैक्टरी चलाई जा रही है। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने छापामारी की। गिरफ्तार लोगों में मकान मालिक भी शामिल है। गिरफ्तार किया गया मो परवेज इस अवैध फैक्टरी को पिछले काफी समय से संचालित कर रहा था। जबकि जिस जगह पर ये नकली गुटखा की फैक्टरी चलाई जा रही थी। उसका मालिक रईस भी इसमें शामिल था। आरोपी इस फैक्टरी में पहले नकली गुटखा तैयार करते थे और फिर उसे ब्रांडेड कंपनियों के पैकेट में भरकर लखनऊ के अलग अलग जगहों पर सप्लाई करते थे। पुलिस का मानना है कि इस गोरख धंधे से आरोपी महीने में 12 से 15 लाख की काली कमाई करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *