सीबीएसई दसवीं और बारहवीं कक्षा के एडमिट कार्ड जारी

सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।बोर्ड द्वारा प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

सीबीएसई दसवीं और बारहवीं कक्षा के एडमिट कार्ड जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। दसवीं के इम्तिहान 21 मार्च को जबकि बारहवीं के 05 अप्रैल को समाप्त हो रहे हैं। बोर्ड द्वारा आयोजित इन परीक्षाओं का समय सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।

एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जा कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यहाँ लॉग इन के लिए स्कूल प्रिंसिपल को यूजर आईडी और पासवर्ड दिया गया है।

यूजर आईडी, सेक्युरिटी पिन और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें और सम्बंधित कक्षा के अनुसार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट ले लें। इसे स्कूल प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षर कर सत्यापित करने के बाद इन्हें छात्रों को वितरित किया जायेगा

छात्रों को वितरित कार्ड पर रोल नंबर, जन्म तिथि (केवल 10वीं कक्षा के लिए), परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का नाम, माता का नाम, पिता / अभिभावक का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, पीडब्ल्यूडी की श्रेणी, एडमिट कार्ड आईडी, विषय जिसमें परीक्षा की तिथि के साथ प्रदर्शित हो रहे हैं, आदि की जानकारी दर्ज होगी।

विवरण में कोई त्रुटि होने पर स्कूल प्रबंधन के जरिये बोर्ड अधिकारियों और सहायता प्रकोष्ठ में संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *