तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 8 हज़ार से अधिक

तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 8 हज़ार से अधिक

विदेशी मीडिया के मुताबिक दोनों देशों में मरने वालों की कुल संख्या 8 हजार 364 हो गई है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप से तुर्की में 5 हजार 894 और सीरिया में 2 हजार 470 लोगों की मौत हुई है।

विदेशी मीडिया के मुताबिक कड़ाके की ठंड के कारण बचावकर्मियों को ढही इमारतों के मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपात स्थिति को देखते हुए यहाँ तीन महीने के आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। 

इस बीच राहत और बचाव कार्यों के चलते अकेले तुर्की में 8 हज़ार से ज्यादा लोगों को जिंदा बचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *