एलन मस्क ने रचनाकारों के लिए मुआवजे का एलान किया

कैलिफोर्निया: एलन मस्क रचनाकारों पर मेहरबान है और अपनी दरियादिली दिखते हुए उन्होंने इनके लिए मुआवजे का एलान भी किया है।

एलन मस्क ने रचनाकारों के लिए मुआवजे का एलान किया

पिछले दिनों ट्विटर के प्रमुख ने एक ट्वीट के ज़रिये ये जानकारी दी कि अब से ट्विटर क्रिएटर्स को उनके रिप्लाई थ्रेड्स में दिखाई देने वाले विज्ञापनों को दिखाने के लिए विज्ञापन आय का भुगतान किया जायेगा।

एलन मस्क ने अपनी बात का खुलासा करते हुए कहा कि जो लोग ट्विटर ब्लू टिक वेरिफाइड सब्सक्राइबर हैं वे इस मुआवजे के पात्र होंगे।

बताते चलें कि ट्विटर ब्लू टिक वेरिफाइड फीचर को सपोर्ट करने के लिए यूजर्स से आठ डॉलर चार्ज कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *