बुलंदशहर कांड की हो सीबीआइ जांच, आजम का बयान निंदनीय : केशव

गाजियाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बुलंदशहर हाइवे सामूहिक दुष्कर्म कांड की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिना सीबीआइ जांच के सही निर्णय नहीं आएगा और पीडि़त परिवार को न्याय नहीं मिलेगा।

keshav bjp

केशव प्रसाद मौर्य आज पीडि़त परिवार से मिलने उसके घर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार भाजपा से जुड़ा है। उसकी हर तरह से मदद की जाएगी। घटना खौफनाक ही नहीं दर्दनाक भी है। इससे पूरा उत्तर प्रदेश शर्मिंदा है। घटना के सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीडि़त परिवार का जहर खाकर आत्महत्या करने का बयान आने के बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे सपा सरकार के गैरजिम्मेदाराना रवैये का साफ पता चलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों को संरक्षण मिला हुआ है। इससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। पुलिस का मनोबल घटा है। मामले पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान के आए बयान की ङ्क्षनदा करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह उम्र से हमसे जरूर बड़े हैं, लेकिन लगता है कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इस दर्दनाक घटना को राजनीतिक साजिश बताना बहुत बड़ा अपराध है। अब तक मंत्रिमंडल से आजम खान को बर्खास्त नहीं किया गया, इससे सपा सरकार का भी चेहरा साफ हो गया कि वह अपराधियों को संरक्षण दे रही है। उनके साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज, आदि मौजूद रहे।

रामपुर में सोमवार को प्रेसवार्ता में कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा था कि बुलंदशहर की घटना के लिए पुलिस अफसरों के खिलाफ की गई कार्रवाई सही है लेकिन सरकार को विरोधियों पर भी नजर रखनी होगी क्योंकि विरोधी सपा सरकार को बदनाम करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। प्रदेश में सामूहिक दुष्कर्म की घटना बढऩे को लेकर उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार को विपक्षी पार्टियों की विचारधारा का संज्ञान लेना चाहिए कि वे सत्ता में आने के लिए ऐसे काम तो नहीं करा रहीं। उन्होंने कहा था कि इन घटनाओं के पीछे का सच क्या है, यह एक गंभीर सवाल है। चुनाव करीब आ रहे हैं, सपा को बदनाम करने के लिए इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *