क्रिसमस की छुट्टियों के प्लान कैंसिल कर दें: डब्लूएचओ

क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न पर ओमिक्रोन का खतरा नज़र आने लगा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रोन के तेजी से बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लोगों से अपनी छुट्टियों की कुछ योजनाओं को रद्द करने की अपील की है ताकि सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा की जा सके।

क्रिसमस की छुट्टियों के प्लान कैंसिल कर दें: डब्लूएचओ

डब्लूएचओ प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस एडनॉम का कहना है -“कार्यक्रम रद्द करना जिंदगी को खतरे में डालने से बेहतर है। अब कठिन फैसले लेने होंगे। जिसका मतलब है कि कुछ मामलों में समारोह के आयोजनों को रद्द किया जाए या तारीख आगे बढ़ाई जाए। अब हमारे पास पुख़्ता सबूत हैं कि ओमिक्रोन, डेल्टा के मुकाबले काफी तेजी से फैल रहा है।”

फ्रांस और जर्मनी सहित कई देशों ने कोविड के प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया है और त्योहार के मौसम में यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। नीदरलैंड्स ने क्रिसमस के दौरान देश में सख़्त लॉकडाउन का एलान किया है और ब्रिटेन लॉकडाउन पर विचार कर रहा है।

ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा केस यूके में हैं 37,101जबकि दूसरे नंबर डेनमार्क है, जहां 15,452 केस हैं। तीसने नंबर पर नॉर्वे है, जहां 3394 फिर साउथ अफ्रीका में 1300 और अमेरिका में 1070 केस हैं। पूरी दुनिया में इस वक्त ओमिक्रोन के 63,790 केस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *