US में मुस्लिमों को नरसंहार की धमकी

लास एंजिलिस । अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की कई मस्जिदों को धमकी भरे लेटर भेजे गए हैं। इसमें मुस्लिमों को नरसंहार को धमकी और प्रेसिडेंट इलेक्ट डोनाल्ड ट्रम्प की तारीफ की गई है। इस घटना के बाद मुस्लिमों में सिक्युरिटी को लेकर डर पैदा हो गया है। ट्रम्प के इलेक्ट होने के बाद पिछले दिनों मुस्लिमों पर कुछ हमले भी हुए हैं। california mosques

california-mosques

– काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (CAIR) ने मस्जिदों को मिले धमकी वाले लेटर्स के बाद सिक्युरिटी बढ़ाने की मांग की है। ये लेटर्स कैलिफोर्निया की कई मस्जिदों के अलावा इस्लामिक सेंटर ऑफ लॉन्ग बीच और इस्लामिक सेंटर ऑफ क्लेरेमोन्ट को भी भेजे गए हैं।
– लास एंजिलिस टाइम्स के मुताबिक, लेटर्स में मुस्लिम कम्युनिटी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

– रिपोर्ट के मुताबिक, लेटर्स को फोटोकॉपी करके भेजा गया है। इनमें लिखा है- शहर में नया शेरिफ आ गया है। प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प। वो अमेरिका को साफ करके उसे फिर से शाइनिंग बनाएंगे। और इसकी शुरुआत मुस्लिमों से होगी। आपके साथ वही होगा जो हिटलर ने यहूदियों के साथ किया था।

– धमकी के बाद CAIR ने सभी मस्जिदों और मुस्लिम संगठनों से अपील की है कि वो पुलिस की सिक्युरिटी बढ़ाने में मदद करें।
– CAIR के एग्जीक्युटिव डायरेक्टर हुसैन अयोलुश ने कहा कि धमकी वाले ये लेटर बुधवार को भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस को इस बारे में पूरी जानकारी दे दी है।
– हुसैन ने माना कि ट्रम्प की जीत के बाद इस तरह की चीजें बढ़ रही हैं। हुसैन ने कहा- लेकिन मैं ये नहीं कहता कि ट्रम्प ने इस तरह के लोगों को बढ़ावा दिया है।
– अयोलुश के मुताबिक- ट्रम्प को हालात नॉर्मल करने होंगे। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि वो सभी अमेरिकियों के प्रेसिजडेंट होंगे।

एफबीआई ने क्या कहा?
– एफबीआई ने एक रिपोर्ट में बताया कि 2015 में मुस्लिमों के खिलाफ 257 घटनाएं हुईं। जबकि 2014 में इस तरह की 154 घटनाएं हुईं थीं।

www.naqeebnews.com

# california mosques

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *