नाभा जेल से भागे कैदियों को पकड़ने के चक्कर में पुलिस ने लड़की को मारी गोली, मौत

पंजाब की नाभा जेल से कैदियों के भागने के बाद एक लड़की की ‘अनजाने’ में गोली लगने से मौत हो गई। दरअसल, 24 साल की रीना नाम की लड़की अपने किसी वाहन में बैठकर जा रही थी तब ही सामने लगे बैरिकेड पर पुलिस ने उसे रोकने चाहा। लेकिन लड़की ने वाहन नहीं रोका और वह बैरिकेड को कथित रूप से तोड़कर आगे बढ़ने लगी। तब ही वहां तैनात पुलिसवालों ने गोली चला दी। गोली लगने से लड़की घायल हो गई थी और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कैदियों के भागने के बाद से पंजाब हाई अलर्ट पर है। jailbreak

jail-break

गौरतलब है कि पंजाब की नाभा जेल में रविवार (27 नवंबर) को 10 हथियार बंद लोग घुस गए। वे लोग वहां बंद खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के चीफ हरमिंदर सिंह मिंटो और उनके चार साथियों को छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने बताया कि वे 10 लोग पुलिस की वर्दी पहनकर जेल में घुसे थे और उन्होंने लगभग 100 राउंड फायर किए थे। बाकी जिन लोगों को वे लोग ले गए उनका नाम गुरप्रीत सिंह, विक्की सिंह गंडोरा, नितिन देओल और विक्रमजीत सिंह विक्की है। भागने वालों में दो आतंकी हैं।

जेल से कैदियों के भागने की घटना के बाद पंजाब सरकार ने रविवार (27 नवंबर) को महानिदेशक (जेल) को निलंबित कर दिया और नाभा जेल के अधीक्षक एवं उपाधीक्षक को बर्खास्त कर दिया एवं इसकी जांच के लिए एक विशेष कार्यबल गठित किया।

हरमिंदर सिंह मिंटू जो कि 49 साल का है उसपर 10 से ज्यादा केस दर्ज हैं। उनमें डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम पर हमला का मामला भी शामिल है। हरमिंदर को नवंबर 2014 में दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। जानकारी मिली है कि हथियारबंद लोग दो गाड़ियों में बैठकर जेल पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने गार्ड पर चाकू से हमला किया और फिर जेल के अंदर घुस गए। पंजाब को इस वक्त हाई अलर्ट पर रखा गया है। पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल ने डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह से मुलाकात करके हालात का जानकारी दी है।

www.naqeebnews.com

# jailbreak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *