कानपुर में ढही इमारत के पीछे लापरवाही, डीएम ने दिए जांच के आदेश

कानपुर : यूपी के कानपुर के जाजमऊ इलाके में बुधवार को 6 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। इस हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है। वहीं मलबे से 17 घायलों का निकाला गया है, जिनमें से करीब आधा दर्जन मजदूरों की हालत चिंताजनक है। Building

Building

इमारत के मलबे में अब भी 23 से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की आशंका है और ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव के काम में जुटी हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह इमारत समाजवादी पार्टी के नेता महताब आलम की है, जो कि फरार बताए जा रहे हैं।

वहीं कानुपर के डीएम कौशलराज शर्मा ने कहा कि इस इमारत के मलबे में कई मजदूर फंसे हो सकते हैं।

घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर पुलिस के डीआईजी राजेश मोदक ने बताया कि केडीए कालोनी में 7 मंजिला भवन का निर्माण हो रहा था, जो बुधवार दोपहर बाद ढह गया।

हादसे के वक्त इमारत में काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। उन्होंने बताया कि अभी तक सात मजदूरों के शव बाहर निकाले गए है तथा करीब 17 घायल मजदूरों को मेडिकल कालेज के हैलट अस्पताल और काशीराम ट्रामा सेंटर भेजा जा चुका है। हताहतों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।

डीएम ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की बात भी कही है। उन्होंने माना कि इमारत का मलबा साफ करने में अभी काफी समय लग सकता है। मजदूरों को मेडिकल कालेज के हैलट अस्पताल और काशीराम ट्रामा सेंटर भेजा जा चुका है।

मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में सेना और पुलिस के जवानों को भी लगाया गया था। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है इस इमारत के निर्माण के लिए केडीए (कानपुर विकास प्राधिकरण) से नक्शा पास कराया गया था या नहीं।

www.naqeebnews.com

# Building

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *