मोहम्मद अली के बेटे को US में लिया हिरासत में, पूछा- क्या मुस्लिम हो?

फ्लोरिडा :  दिग्गज बॉक्सर मोहम्मद अली के बेटे को इसी महीने अमेरिका के फ्लोरिडा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था. Boxer

Boxer

शुक्रवार को इस बात का खुलासा हुआ कि मुहम्मद अली जूनियर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इमीग्रेशन पर कार्यकारी आदेश के मद्देनजर हिरासत में लिया गया था.

इस दौरान मोहम्मद अली जूनियर से पूछा गया कि क्या आप मुस्लिम हैं?

मोहम्मद अली जूनियर अपनी मां के साथ 7 फरवरी को जमैका से आ रहे थे, तभी आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लिया और 30 मिनट तक उनसे पूछताछ की. कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड ना होने और अमेरिकी पासपोर्ट होने के बावजूद उनका धर्म पूछा गया.

इस दौरान खालिहा अली ने अपने पूर्व पति मोहम्मद अली के साथ अपनी फोटो आव्रजन अधिकारियों को दिखाई, जिसके बाद उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया.

जबकि मोहम्मद अली जूनियर की उस समय अपने पिता के साथ कोई फोटो नहीं थी. ट्रंप ने 27 जनवरी को ट्रैवल बैन पर हस्ताक्षर किए थे, हालांकि बाद में एक संघीय न्यायाधीश ने इस आदेश पर रोक लगा दी.

www.naqeebnews.com

# Boxer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *