केरल में स्थित RSS के दफ्तर पर फेका गया बम, 3 RSS कार्यकर्ता हुए घायल

कोझिकोड : केरल के कोझिकोड में बम फेके जाने की खबर आ रही है। ANI के मुताबिक यह हादसा कोझिकोड के नदापुरम में हुआ हैं। बताया जा रहा है कि जहां पर यह हादसा हुआ है वहां RSS का दफ्तर स्थित है। दफ्तर के पास ही बम फेका गया है। Bomb

Bomb

हादसे में 3 आरएसएस के कार्यकर्ता घायल हुए हैं। घायल आरएसएस के कार्यकर्ताओं को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जिले के नदापुरम के नजदीक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय पर कुछ अज्ञात लोगों ने आज बम फेंक दिया जिसमें चार RSS कार्यकर्ता घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि कलाची में रात को करीब साढ़े आठ बजे यह घटना घटी। घायलों की पहचान बाबू, विनेश, सुधीर और सुनील के रूप में हुई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारीके मुताबिक RSS कार्यकर्ता बाबू और विनेश गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें कोझिकोड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दो अन्य को यहां के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि इस हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले भी 26 जनवरी को रात को राज्य में आरएसएस के 2 दफ्तर पर बम फेके गए थे। ये दोनों बम आरएसएस के नारूवामूडू और मट्टनऊर के इलाके में बने दफ्तरों पर फेंके गए।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इन घटनाओं का विरोध किया है। उन्होंने राज्य में बंद का ऐलान किया है। गौरतलब है कि RSS के दफ्तरों पर बम फेंके जाने के कुछ घंटे पहले ही CPI(M) नेता की एक जन सभा में बम फेंका गया था। उस घटना में एक शख्स जख्मी हो गया था। केरल में CPM-RSS के बीच ऐसी लड़ाईयां होती रहती हैं।

www.naqeebnews.com

# Bomb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *