फिल्म अभिनेता एजाज खान,को कोर्ट ने एक लाख के मुचलके पर जमानत दे दी

फिल्म अभिनेता और बिग बॉस के एक्स प्रतियोगी एजाज खान (Ajaz Khan) को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। एएनआई के मुताबिक एजाज खान को कोर्ट ने एक लाख के मुचलके पर जमानत दे दी है। अभिनेता एजाज खान को पिछले दिनों विवादित वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

एजाज को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आरोप था, सोशल मीडिया पर विवादित और भड़काऊ वीडियो पोस्ट करना।गौरतलब है कि गुरुवार को साइबर क्राइम की टीम ने एजाज खान को गिरफ्तार किया था। उनपर आरोप था कि उन्होंने विवादित वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

 

जिनसे दो समुदायों में हिंसा और नफरत भड़क सकती है। एजाज 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए थे। एजाज की गिरफ्तारी पर उनकी पत्नी की भी सफाई आई थी। एजाज की पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके पति सभी धर्मों के लोगों के लिए आवाज उठाते हैं।उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पति को फंसाया जा रहा है। एजाज खान को टिक टॉक पर वीडियो बनाना महंगा पड़ गया था। उनके एक टिक टॉक वीडियो की वजह से मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने उनको गिरफ्तार किया था। एजाज पर आरोप लगा था कि वह अपने वीडियो से नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।

 

 

एजाज के खिलाफ अभिनेता पायल रोहतगी ने भी शिकायत दर्ज करवाई थी। पायल ने आरोप लगाया था कि एजाज ने उनके खिलाफ विवादित टिप्पणी की है और उनकी धार्मिक और राजनीतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *