औरंगाबाद : दो मुस्लिम युवकों से जबरदस्ती ‘जय श्री राम’ बुलवाने की कोशिश!

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दो मुस्लिम युवकों से जबरदस्ती ‘जय श्री राम’ कहलवाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को आजाद चौक पर कुछ लोगों ने दो लड़कों से जबरदस्ती जय श्री राम कहलवाने की कोशिश की।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, जब लड़कों ने जय श्री राम बोलने से इनकार कर दिया तो उनको धमकी दी गई। पीड़ितों में से एक आमिर शेख ने बताया कि आजाद चौक पर मैं अपने दोस्त के साथ जा रहा था। तभी कुछ लोग कार में आए और हमसे जय श्री राम बोलने को कहने लगे।

हमारे मना करने पर उन्होंने हमें पीटा तो नहीं लेकिन हमें धमकी दी और वहां से भाग गए। घटनास्थल पर लगे कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस इलाके में मौजूद है।

औरंगाबाद के पुलिस कमिश्नर चिरंजीवी प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि अफवाहों पर ध्यान न दें। हमने एक एफआईआर दर्ज कर ली है और हम निष्पक्ष रूप से मामले की जांच करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *