क्यूबा विमान हादसा: 106 यात्रियों की मौत का ज़िम्मेदार कौन ?

क्यूबा की राजधानी हवाना के होज़े मार्टी हवाईअड्डे के नज़दीक एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. हादसे में 106 लोगों की मौत हो गई, ग़ौरतलब है कि विमान हादसे का अभी तक कुछ तथ्य ऐसे नहीं मिले है जिससे घटना क्योँ हुवी इसका पता लगाया जा सके.

क्यूबा के अधिकारियों का कहना है कि हवाना एयरपोर्ट के पास क्रैश हुए विमान का एक ब्लैक बॉक्स मिल गया है.

बताया जा रहा है कि यह ब्लैक बॉक्स ‘अच्छी स्थिति’ में है और दूसरे ब्लैक बॉक्स की तलाश की जा रही है.

इस भीषण विमान हादसे में 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

इस दुर्घटना में तीन महिलाएं बच गई हैं मगर एक की स्थिति जलने के घावों के कारण गंभीर बताई जा रही है.

क्यूबा के परिवहन मंत्री आदेल ज़किर्दो ने उम्मीद जताई है कि दूसरा बॉक्स भी जल्द ही मिल जाएगा.

उन्होंने कहा कि इस हादसे में 110 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जिनमें 11 विदेशी थे.

देश की सरकारी एयरलाइन क्यूबाना डे एविएशन का बोइंग 737 विमान हवाना के होज़े मार्टी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.

स्थानीय मीडिया से मिल रही खबरों के मुताबिक यह विमान हवाना से पूर्व की ओर स्थित शहर होलगन जा रहा था, इस विमान में केबिन क्रू के सदस्यों को मिलाकर कुल 110 लोग सवार थे जिसमें यात्रियों की संख्या 104 बताई जा रही है.

क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी के अख़बार ग्रैनमा के मुताबिक, सिर्फ तीन लोग ज़िंदा बच पाए हैं और उनकी भी हालत गंभीर है. घायलों का इलाज चल रहा है.

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज़ कनेल दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं, उन्होंने कई मौतों की आशंका जताई है.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने एएफपी समाचार एजेंसी को बताया कि उन्होंने दुर्घटनास्थल के पास धुएं का गुबार उठता हुआ देखा.

ये विमान देश के पूर्व में मौजूद एक अन्य शहर होलगिन जा रहा था.

मेक्सिकन अधिकारियों का कहना है कि ये विमान 1979 में बना था और बीते साल नवंबर में इसकी विस्तृत जांच हुई थी. मेक्सिकन कंपनी एरोलाइन्स दामोज़ ने क्यूबा की सरकारी विमानन कंपनी क्यूबन डी एवियेशन को ये विमान किराए पर दिया था.

क्यूबा में 1980 के बाद होने वाला ये सबसे बड़ा विमान हादसा है. विमान हादसे के बाद देश में दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई है.

मेक्सिको की ट्रांसपोर्ट विभाग का कहना है, “उड़ान भरते वक्त विमान में कोई तकनीकी ख़राबी आ गई थी और ये सीधे ज़मीन पर आ गिरा.”

सुपरमार्केट में काम करने वाले जोस लुईस ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, “अचानक कुछ हुआ और विमान मुड़ा और नीचे आ गया. हम सकते में थे.”

रेडियो हवाना क्यूबा का कहना है कि ये हादसा बोयरोस और हवाना को जोड़ने वाली सड़क पर हवाना से 20 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है.

जांच अधिकारियों के दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है. अब तक हादसे की वजहों के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है.

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज कनेल ने बताया कि विमान में यात्रियों समेत चालक दल के कुल 114 लोग सवार थे। इस हादसे में केवल तीन लोग जीवित बच पाए हैं जोकि गंभीर रूप से घायल हैं। यह विमान घरेलू उड़ान के तहत हवाना से होलगन जा रहा था। इस विमान में पांच बच्चों समेत कुल 105 यात्री सवार थे। इसके अलावा विमान में चालक दल के नौ सदस्य भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति कनेल ने बताया कि विमान दुर्घटना के बाद लगी आग को बुझा लिया गया है और प्रशासन ने मारे गए लोगों के शवों की पहचान करनी शुरू कर दी है। प्रशासन विमान दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *