ब्लिंकन और ली ड्रायन की रूस तथा चीन के मुद्दे पर बात

वाशिंगटन 15 मार्च : अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने फ्रांस के विदेश जीन युवेस ली ड्रायन के साथ रूस, चीन तथा ईरान के मुद्दे पर बात की।

ब्लिंकन और ली ड्रायन की रूस तथा चीन के मुद्दे पर बात

यह जानकारी अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने रविवार को दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्रिंस ने कहा, “विदेश मंत्री ब्लिंकन और फ्रांस के विदेश मंत्री ली ड्रायन ने वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों के समाधान में ट्रांसअटलांटिक एलायंस की विशेष भूमिका पर जोर दिया।

दोनों नेताओं ने ईरान, रूस और चीन और लीबिया में राजनीतिक प्रक्रिया पर चर्चा की। ” उन्होंने बताया कि इसके साथ ही दोनों नेताओं ने पूर्वी भूमध्य सागर में शांति और स्थिरता के मुद्दे पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *