भाजपा बंगाल में 200 सीटों पर जीत हासिल करेगी – अमित शाह

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 27 मार्च से आठ चरणों में मतदान आयोजित किया जाएगा।

खड़गपुर 14 मार्च : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दोहराया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में 200 से अधिक सीटों की जीत के साथ अगली सरकार बनाएगी और सभी केंद्रीय कल्याण योजनाओं को लागू करेगी।

भाजपा बंगाल में 200 सीटों पर जीत हासिल करेगी - अमित शाह

खड़गपुर में भाजपा प्रत्याशी हिरन चटर्जी के रोड शो के दौरान एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए श्री शाह ने विशाल सभा को इंगित किया और कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में भाजपा सरकार को वोट देने का मन बना लिया है।

गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि केंद्र के सभी कल्याणकारी कार्यक्रमों को लागू किया जाए और बंगाल की सीमाओं के पार घुसपैठ को रोका जाए।

श्री शाह ने टीएमसी के उन आरोपों काे बिल्कुल बेबुनियाद बताया जिसमें कहा गया है कि भाजपा के इशारे पर कुछ पुलिस अधिकारियों को स्थानांतरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्थान है। उन्होंने कहा,“ममता दीदी पुलिस अधिकारियों से क्यों डर रही हैं यदि वह सचमुच में लोगों की नेता हैं।”

उन्होंने कहा,“अगर एक जिले के पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया जाए तो हमें पुलिसवालों से डर नहीं लगता।” शाह ने कहा कि भाजपा बंगाल में 200 सीटों पर जीत हासिल करेगी और सरकार का गठन करेगी।

चुनाव आयोग की ओर से आठ चरण के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद बंगाल में अमित शाह का पहला रोड शो था। पश्चिम मेदिनीपुर के औद्योगिक शहर मालोनचो से एक किमी के रोड शो में लगभग एक घंटे का समय लगा।

शाह ने ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के सैकड़ों और हजारों भगवा ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा प्रत्याशी हिरोन चटर्जी के लिए रोड शो का नेतृत्व किया।

चुनाव आयोग की ओर से आठ चरण के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद बंगाल में अमित शाह का पहला रोड शो था। पश्चिम मेदिनीपुर के औद्योगिक शहर मालोनचो से एक किमी के रोड शो में लगभग एक घंटे का समय लगा।

श्री शाह के अलावा, राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और उम्मीदवार हिरोन चटर्जी रोड शो में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *