फ्रांस के बार में आग से 13 लोगों की मौत

 

पेरिस। उत्तरी फ्रांस के वुआं शहर में एक बार में जन्मदिन की पार्टी के दौरान भड़की आग में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं और छह अन्य घायल हुए हैं।

fire in bar

स्थानीय समाचार पत्र की रिपोर्टों के मुताबिक, अधिकतर पीड़ित युवा हैं जो जन्मदिन के उत्सव में हिस्सा लेने आए थे। पेरिस के रूऑन शहर के बार में आधी रात के समय कुछ लोग जन्मदिन पार्टी के लिए इकट्ठा हुए थे तभी बार में आग लग गई।  घटनास्थल पर दमकलकर्मी पहुंचे। अब तक 13 लोगों को मृत घोषित किया जा चुका है। यह आग दुर्घटनावश विस्फोट की वजह से लगी। स्थानीय समाचार पत्र के मुताबिक, प्रशासन को मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

फ्रांस के गृहमंत्री बर्नार्ड का कहना है कि आग लगने की ये घटना स्थानीय समयानुसार शनिवार आधी रात की है। उन्होंने बताया कि आग क्यूबा लिबेरे बार के बेसमेंट में लगी जिस पर क़ाबू पाने के लिए अग्निशमन दल को ख़ासी मशक्कत करनी पड़ी। गृहमंत्री का कहना है कि इस घटना की जांच की जा रही है। कुछ ख़बरों में कहा गया है कि केक पर लगाई गई मोमबत्तियां आग की वजह हो सकती हैं। मृतकों और घायलों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *