बगदाद बम विस्फोट में 31 की मौत, इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

baghdad isis blastबगदाद, बगदाद बम विस्फोट में 31 की मौत, इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी. इराक की राजधानी बगदाद के मध्य हिस्से में आइसक्रीम की एक लोकप्रिय दुकान के बाहर आईएसआईएस द्वारा किए गए शक्तिशाली बम हमले और एक अन्य इलाके में में हुए कार बम विस्फोट में कम-से-कम 31 लोगों की मौत हो गई. विस्फोट की यह घटना ऐसे समय में हुई है जब आईएस आतंकी इराक के दूसरे बड़े शहर मोसुल में अमेरिका समर्थित इराकी बलों के हाथों तेजी से क्षेत्रों पर से नियंत्रण खो रहे हैं.
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कर्रराडा इलाके में स्थित आइसक्रीम पार्लर के बाहर रात में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गयी और 32 लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि दूसरे हमला बगदाद के शवाका इलाके के लोक पेंशन कार्यालय के निकट भीड़भाड़ वाले समय में हुआ, जहां विस्फोटकों से भरी एक कार से विस्फोट किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गईं, जबकि 37 अन्य घायल हो गए.
सभी अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी. वहीं आईएस ने दो अलग-अलग बयानों के जरिए दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली है. बयान में कहा गया है कि आत्मघाती हमलावरों ने शियाओं को निशाना बनाया. एसोसिएटेड प्रेस बयानों की पुष्टि नहीं कर सका जो आतंकियों की उस वेबसाइट पर पोस्ट किये गये हैं जिसका उपयोग आम तौर पर कट्टरपंथी किया करते हैं. यह हमला रमजान के पाक महीने में हुआ है जब मुस्लिम दिन के समय उपवास रखते हैं. सूरज ढलने के बाद मुसलमान परिवार उपवास तोड़ते हैं और बगदाद के रेस्तरां और कैफे तुरंत भर जाते हैं और लोग रात में लंबे समय तक वहां रहते हैं.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *