विवादित नेता और मौजूदा सासंद साक्षी का टिकट काट सकती है बीजेपी!

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही भाजपा में टिकट को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को पत्र लिखकर कहा है कि अगर उन्हें 2019 के चुनाव में टिकट नहीं दिया गया तो पार्टी को हार के रूप में परिणाम भुगतना पड़ेगा।

sakchi

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, साक्षी महाराज ने पत्र में लिखा कि मैंने पिछले पांच वर्षों में करोड़ों रुपये खर्च कर और दिन-रात एक कर जिले में पार्टी को मजबूत किया है। 2014 के चुनाव में मैंने तीन लाख 15 हजार वोटों से चुनाव में जीत दर्ज की थी।

अगर इस बार भी मुझे टिकट दिया गया तो मैं चार से पांच लाख वोटों से जीत दर्ज करूंगा। साक्षी महाराज ने कहा कि वह अन्य किसी भी सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *