प्रियंका गांधी का पहला ट्वीट, बोलीं – साबरमती में सच जिंदा है

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर दस्तक देने के एक महीने बाद मंगलवार रात अपना पहला ट्वीट किया। उन्होंने इसमें साबरमती आश्रम का उल्लेख किया और महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए कहा कि हिंसा सदा बुरी होती है।


अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में शामिल होने के बाद पार्टी महासचिव ने यह ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ‘साबरमती की सादगी में सत्य जीवित है।’

प्रियंका ने महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए कहा कि अगर हिंसा के मकसद में कुछ अच्छा दिखता है तो वह अस्थायी होता है, जबकि हिंसा में बुराई सदा के लिए होती है।

इससे पहले प्रियंका ने एक जनसभा में कहा था कि पहली बार गुजरात आई हूं और पहली बार उस साबरमती आश्रम गई जहां से महात्मा गांधी ने आजादी के लिए संघर्ष की शुरुआत की थी। वहां बैठकर लगा कि आंखों में आंसू आ जाएंगे। उन लोगों की याद आई जिन्होंने देश के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया। यह देश प्रेम, सद्भाव और आपसी प्यार के आधार पर बना है। आज जो कुछ देश में हो रहा है उससे दुख होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *