घरेलू एलपीजी उपभोक्ता के लिए बायोमेट्रिक ईकेवाईसी अनिवार्य हुआ

घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने eKYC यानी बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने इसे सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए, जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के इसे साल में एक बार कराना जरूरी कर दिया है। ऐसा गैस सप्लाई में पारदर्शिता लाने तथा सब्सिडी का फायदा उचित व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

घरेलू एलपीजी उपभोक्ता के लिए बायोमेट्रिक ईकेवाईसी अनिवार्य हुआ

खास बात यह है कि इसके लिए गैस एजेंसियों पर जाने जरूरत नहीं होगी बल्कि घर पर रहते हुए फोन के जरिए भी यह काम आसानी से पूरा किया जा सकता है। कुछ आसान चरणों की मदद से इसे आसानी से किया जा सकेगा। इसके लिए सिर्फ गैस कंपनी का मोबाइल ऐप और Aadhaar FaceRD की जरूरत पड़ेगी।

​पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया गया है कि घरेलू गैस ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन यानी e-KYC कराना अनिवार्य है। बताते चलें कि जो उपभोक्ता एक बार e-KYC करवा चुका है उसे फिर से इसे कराने की जरूरत नहीं है। मगर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी पाने के लिए साल में एक बार e-KYC करना होगा।

e-KYC पूरा करने के लिए
0 सबसे पहले अपने फोन से अपनी गैस कंपनी की ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप को इंस्टॉल कर लें।
0 गैस कंपनी के ऐप में अपने उसी मोबाइल नंबर से लॉगिन करें जो आपके गैस कनेक्शन के साथ रजिस्टर्ड है।
0 गैस कंपनी की ऐप में Menu या Service सेक्शन में जाएं और वहां Aadhaar e-KYC या Re-KYC के बटन पर क्लिक करें।
0 इसके बाद स्क्रीन पर दिखने वाले नियमों को स्वीकार करें और चेहरे की पहचान कराने के लिए अगले स्टेप की ओर बढ़ें।
0 ऐसा करते ही Aadhaar FaceRD ऐप तुरंत खुल जाएगा। अब अपने फोन के फ्रंट कैमरे से अपने चेहरे को स्कैन कर लें। चेहरे को स्कैन करने के लिए आपको पलके झपकानी होंगी।
0 इसके बाद आपकी आधार डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएंगी। अब Submit बटन दबाकर अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *