मधुमक्खियों के हमले ने एक दर्जन लोगों को अस्पताल पहुँचाया

मुरैना 10 फरवरी : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के ग्राम सुमाबली के जंगल में एक दर्जन से अधिक लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।

इस हमले से गंभीर रूप से घायल लोगों को मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम हथरिया निवासी रामदयाल कुशबाह कल अपने एक दर्जन से अधिक परिवार के लोगों को साथ लेकर गांव के समीप एक धार्मिक स्थान सिद्ध आश्रम जा रहे थे, तभी सुमाबली के जंगल मे उन सभी पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे करीब एक दर्जन लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिये मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी बताए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *