कल से तीन दिन की हड़ताल के कारण आज रविवार को भी खुले हैं बैंक

28-30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल के दौरान डिजिटल लेनदेन से जुड़े कई काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं लेकिन जिन ग्राहकों का काम बैंक शाखा जाकर ही पूरा होना है, वह आज रविवार को बैंक जाकर अपने काम कर सकते हैं।


28 से 30 सितंबर तक होने वाली बैंक हड़ताल को देखते हुए आज रविवार को भी बैंक खुले हैं। आज के दिन ग्राहक कैश, चेक और जरूरी बैंकिंग काम को कर सकते हैं। ख़बरों में कहा गया है कि हड़ताल के दौरान नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही ग्राहक कैश जमा करने के साथ बैंक जाकर अपने जरूरी काम कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए आज बैंक खुले हैं और इनमे नियमित दिनों की तरह काम हो रहे हैं। आरबीआई की ओर से पब्लिक सेक्टर सहित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को रविवार को सामान्य कामकाज की अनुमति दी गई है।

बैंक हड़ताल का कारण
शनिवार की छुट्टी के साथ फाइव-डे बैंकिंग व्यवस्था लागू किए जाने की मांग को लेकर बैंक यूनियनों ने यह तेन दिवसीय हड़ताल घोषित की है। बताते चलें कि महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक में सामान्य रूप से काम होता है जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

बैंक यूनियनों ने इसके अलावा पेंशन और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी यह हड़ताल राखी है। बताते चलें कि 28-30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल के दौरान यूपीआई और नेट बैंकिंग जारी रहेगी।

इस बीच ग्राहक कई तरह की डिजिटल बैंकिंग सेवा, बैंक हॉलिडे या शाखाओं के कामकाज प्रभावित होने के बावजूदओं कर सकेंगे। नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए पैसों का लेनदेन जारी रहेगा। ग्राहक अपने बैंक खाते का बैलेंस और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री भी चेक कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *