आजम खान को आया गुस्‍सा, अफसर से बोले, क्‍या ये भी मोदी जी ने कहा था?

रामपुर : यूपी चुनावों में सपा की करारी शिकस्‍त के बाद कद्दावर मंत्री आजम खान का नाराजगी से भरा एक वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल वाकया रामपुर में उनकी जीत के बाद का है. Azam

Azam

वह अपनी जीत का सर्टिफिकेट लेने के लिए गए लेकिन उस रोज बारिश होने के कारण रास्‍ते में कीचड़ होने के कारण मतगणना कार्यालय तक पहुंचने में उनको दिक्‍कत हुई.

उनको गाड़ी से उतरकर पैदल चलना पड़ा. रास्‍ते में भी कीचड़ था. ऐसे में जब उस कीचड़ भरे रास्‍ते से पैदल चलकर जीत का सर्टिफिकेट लेने वह पहुंचे तो वहां मौजूद एक अधिकारी पर वह काफी गुस्‍सा हो गए.

वीडियो में वह अधिकारी से यह कहते दिख रहे हैं,”ये भी मोदी जी ने कहा था कि ऐसे लाना है. चलेंगे आप उस रास्‍ते पर. हम ये सर्टिफिकेट बाद में ले लेंगे. चलिए पहले उस रास्‍ते पर चलकर देखिए.

हालांकि, ये बात हमारे लिए शर्म की है कि मंडी में इतनी गंदगी है. बुरी बात है ये. अच्‍छी बात नहीं है ये. इतनी-इतनी कीचड़…और अभी सरकार है.

अभी मैं मिनिस्‍टर हूं और आचार संहिता हटने के बाद तक रहूंगा जब तक नई सरकार नहीं बनेगी और उन दो-तीनि दिन में आप पर एक्‍शन लेने का हक भी होगा मेरे पास.”

सिर्फ इतना ही नहीं आजम खान ने उस अधिकारी को अपने अहसान की याद भी दिलाते हुए कहा,”…इसीलिए लाए थे हम आपको ट्रांसफर कराकर.

आप तो कूड़े में पड़े हुए थे. रोए थे आप. इतनी जल्‍दी नजरें बदलते हो. इस रास्‍ते से हमें लाना आपको शोभा दिया. इतनी कीचड़ है. फिसल जाएं तो तमाशा बन जाएं. पूरी नेशनल न्‍यूज में.”

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के साथ ही ट्विटर वगैरह पर खूब प्रतिक्रियाएं भी दी जा रही हैं.

www.naqeebnews.com

# Azam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *