हुंडई की नई सेंट्रो इस दिन होगी लॉन्च, 10 अक्टूबर से कर सकेंगे प्री-बुकिंग

 हुंडई की नई सेंट्रो की चर्चा काफी समय से हो रही है। कुछ समय पहले हुंडई ने अपनी नई सेंट्रो का को कोडनेम जारी किया था। हुंडई की नई सेंट्रो (AH2- कोड नेम) के बारे में कई सारी जानकारियां मिली। यह कार जल्द ही लॉन्च की जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि हुंडई की यह सेंट्रो 23 अक्टूबर को भारत में लॉन्च की जा सकती है। बता दें कि इस कार की प्री-बुकिंग 10 अक्टूबर से होगी शुरू होने जा रही है। हुंडई की नई सेंट्रो का मुकाबला टाटा टियागो, मारूति सुज़ुकी सेलेरियो और नई वैगन-आर से होगा।

कीमत- हुंडई की नई सेंट्रो की कीमत की बात करें तो अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी नई सेंट्रो को 3 लाख से ऊपर की कीमत पर लॉन्च कर सकती है। यह ग्रैंड आई 10 से सस्ती होगी। हालांकि कंपनी की ओर से कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

 

फीचर्स- इस कार के बारे में कुछ फीचर्स का पता चला है कि इसमें 5.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया जा सकता है जो कि पुराने 5.0 इंच सिस्टम से काफी फ़ास्ट है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिलती है।जानकारी के लिए बता दें कि इस नई यूनिट को सबसे पहले फेसलिफ्ट एंलाट्रा में जोड़ा गया था, लेकिन यह पुराने 5.0 इंच सिस्टम से काफी फ़ास्ट है। माना जा रहा है कि कंपनी EON को बंद कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *