धमाकों से दहला सऊदी अरब, 40 की मौत, दर्जनों घायल

रियाद। सऊदी अरब में एक के बाद एक तीन जगह धमाकों से दहल गया। इसमें से एक हमला मदीना में पैगम्बर मोहम्मद के मस्जिद के बाहर हुआ जिसमें चार लोग मारे गए। बाकी दो हमले जेद्दाह में अमेरिकी दूतावास, और अल-कातिफ में शिया मस्जिद में हुए। तीनों हमलों 40 लोगों की खबर है जबकि दर्जनों लोग घायल हुये हैं।

madina blast

सऊदी मीडिया के मुताबिक आतंकियों ने अल-कातिफ शहर की इमाम अली शिया मस्जिद में धमाका किया जहां हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इसमें 30 लोगों की मौत हुई है। यह जगह शिया मुस्लिमों का गढ़ है।

saudi blast

इसके कुछ ही मिनटों बाद दूसरा धमाका मदीना शहर में पैगंबर मोहम्मद की मस्जिद के बाहर हुआ। यहां आत्मघाती हमलावर ने सिक्युरिटी पोस्ट पर खुद को उड़ा लिया। हमले के समय सुरक्षाकर्मी इफ्तार कर रहे थे। हमलावर ने इफ्तार कर रहे सुरक्षाकर्मियों से फल मांगे और खुद को उड़ा लिया। जबकि तीसरा धमाका जेद्दाह में अमेरिकी दूतावास के पास सोमवार सुबह हुआ था, जिसमें दो की मौत हो गई। हमलावर मरीज बनकर दूतावास के पास की मस्जिद की ओर जा रहा था। रोका तो खुद को उड़ा लिया। गौरतलब है मक्का के बाद मदीना इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र मानी जाने वाले जगह है। हर साल यहां दुनिया भर से करोड़ों लोग आते हैं। मदीना मस्जिद में मौजूद रोजदारों ने बताया कि जब धमाका हुआ तो लोगों को लगा कि शायद रोजा खोलने के लिए तोप दगाकर इशारा किया गया है। लेकिन धमाका इतना तेज़ था कि मस्जिद की दीवारें और मीनार हिल गयी। धमाकों के पीछे आईएसआईएस का हाथ होने की आशंका जतायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *