नाइजीरियाई छात्रों पर हो रहे हमलों के चलते भारतीय राजदूत तलब

ग्रेटर नॉएडा : नाइजीरियाई मूल के लोगों पर हुए हमलों के बाद नाइजीरियाई सरकार भारतीय राजदूत को तलब किया है। नाइजीरियाई मीडिया के अनुसार नाइजीरियाई सरकार ने इन हमलों में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। Attacks

Attacks

सोमवार बाद से शुरु हुए इन हमलों में अब तक पांच नाइजीरियाई छात्र घायल हो चुके हैं।

ये सारा मामला ग्रेटर नोएडा में 12वीं कक्षा के छात्र मनीष खरी की बीते शनिवार (25 मार्च) को रहस्यमय हालात में हुई मौत के बाद शुरू हुआ।

स्थानीय लोगों ने उसकी हत्या का आरोप कुछ नाइजीरियाई छात्रों पर लगाए था।

इसके बाद ग्रेटर नोएडा में सोमवार (27 मार्च) को इलाके के लोगों ने एक मार्च निकाला, जो बाद में हिंसा में बदल गया।

इस मार्च के बाद से ही ग्रेटर नोए़डा में नाइजीरियाई छात्रों के खिलाफ हिंसा की खबरें आने लगी। बुधवार को एक ताजा मामले में एक नाइजीरियाई लड़की कोअॉटो से उतार पर बुरी तरह पीटा गया।

बाद में उसे कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने कहा कि उसकी हालत स्थित है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में हुई।

इससे पहले  एक नाइजीरियाई छात्र ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से ट्वीट करके इस मामले में दखल की मांग की थी। सादिक ने ट्वीट के जरिए कहा- “आपको(स्वराज) इस मामले में जल्द ही कोई एक्शन लेना होगा।

नोएडा में हमारे लिए जीना मुश्किल होता जा रहा है और हमारी जान को खतरा है”  जिसके बाद सुषमा स्वराज ने इस मामले की जांच के अलावा, ट्वीट के जरिए यह भी कहा कि उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से भी बातचीत की है और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। साथ ही सुषमा स्वराज ने अफ्रीकी छात्रों पर हुए हमले की रिपोर्ट भी मांगी है।

www.naqeebnews.com

# Attacks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *