पाकिस्तान में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर हमला, 60 कैडेट्स की मौत

कराची। पाकिस्तान में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर सोमवार देर रात आतंकी हमला हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 60 पुलिस ट्रेनी और अफसरों की मौत हुई है। 118 घायल हैं। कई जख्मी हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में मौतों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिसवालों को बंधक बना लिया था। जवाबी कार्रवाई में हमला करने वाले तीनों आतंकी मारे गए। तीनों ने सुसाइड जैकेट पहन रखी थी। attack pakistan

attack pakistan police– आतंकियों ने क्वेटा की सरयाब रोड पर मौजूद ट्रेनिंग सेंटर के हॉस्टल में रात 11:10 बजे हमला बोला।
– हमले के वक्त कैम्पस में करीब 700 पुलिस कैडेट्स थे। कैम्पस में आतंकियों घुसे इसके बाद वहां कम से कम 5 धमाकों की आवाज सुनी गई।
– बलूचिस्तान के होम मिनिस्टर मीर सरफराज बुगती ने बताया कि हमले के बाद पाक आर्मी ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया, जिसमें वहां से करीब 250 ट्रेनी पुलिसकर्मियों को सुरक्षित निकाला गया।

– बुगती ने बताया कि खुद को मुश्किल में देखकर दो आतंकियों ने खुद को ब्लास्ट करके उड़ा लिया, जबकि एक सिक्युरिटी फोर्स की गोली से मारा गया।
– फ्रंटियर कॉर्प्स के आईजी मेजर जनरल शेर अफगान ने बताया कि तीनों हमलावरों ने सुसाइड जैकेट पहन रखी थीं।

– मेजर जनरल शेर अफगान के मुताबिक माना जा रहा है कि तीनों हमलावर आतंकी गुट लश्कर-ए-झांगवी के थे। यह पाकिस्तान तालिबान से जुड़ा आतंकी गुट है।
– उन्होंने कहा कि हमलावर अफगानिस्तान में बैठे उनके साथियों के कॉन्टेक्ट में थे। उनसे इंस्ट्रक्शन ले रहे थे।

– बुगती ने बताया कि ट्रेनिंग सेंटर का कैम्पस चार घंटे के भीतर खाली करा लिया गया। सर्च ऑपरेशन अभी चल रही है।
– बुगती ने बताया कि घायलों में ज्यादातर पुलिस कैडेट्स हैँ, जिन्हें क्वेटा के सिविल हॉस्पिटल, बोलन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

– बलूचिस्तान पाकिस्तान का अशांत क्षेत्र है। काफी लम्बे वक्त से वहां संघर्ष जारी है।
– यह हमला उस वक्त हुआ जब पाकिस्तान ने करीब 500 से ज्यादा आतंकियों के बैंक खाते फ्रीज किए।
– हमले की क्या वजह थी और इसके पीछे कौन संगठन है इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है।

– बलूचिस्तान में आतंक सिक्युरिटी फोर्सेस सरकारी दफ्तरों पर कई हमले कर चुके हैं। यहां एक दशक से ज्यादा वक्त से बगावत है। यहां कई लोगों को मारा गया है।
– यह हमला उस घटना के एक दिन बाद हुआ है, जिसमें अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी के बंदूकधारियों ने दो कोस्ट गार्ड का गोली मारकर मर्डर कर दिया था। यह घटना इसी प्रांत में ग्वादर पोर्ट के करीब जिवानी टाउन में हुई थी।
– इसी साल अगस्त में क्वेटा के सिविल हॉस्पिटल पर फिदायिन हमला हुआ था, जिसमें 73 लोगों की मौत हुई थी। इनमें से ज्यादातर वकील थी।
– तकरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। attack pakistan

# attack pakistan

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *