छिटपुट हिंसा के बीच संपन्न हुए पंजाब चुनाव, 70 फीसदी हुआ मतदान

अमृतसर : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 117 सीटों पर शनिवार को करीब 70 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। Assembly

Assembly

कुछ जगहों पर मामूली वाद-विवाद एवं झड़प को छोड़कर मतदान शांतिपूण रहा। निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि मतदान खत्म होने के समय शाम पांच बजे भी कुछ स्थानों पर लोग कतार में लगे थे।

इन्हें मतदान करने दिया जाएगा। सतलुज नदी के दक्षिण में स्थित मालवा क्षेत्र में सुबह से ही लोगों में मतदान के प्रति खासा उत्साह दिखा। राज्य की 117 सीटों में 69 मालवा क्षेत्र में आती हैं, जो किसी पार्टी की जीत के लिए निर्णायक साबित होती हैं।

यहां अकाली दल, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला रहा। संगरूर और फाजिल्का में सर्वाधिक 73 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

इसके बाद मनसा और फतेहगढ़ साहिब जिले में 72 फीसदी मतदान हुआ। ब्यास नदी के उत्तर में स्थित माझा और ब्यास और सतलुज नदी के बीच बसे दोआब क्षेत्र में मतदान प्रतिशत अच्छा रहा।

शाम पांच बजे तक कुछ विधानसभा सीटों पर 75 से 78 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अमृतसर और रोपड़ जिलों में शाम पांच बजे तक सबसे कम 60 फीसदी मतदान हुआ था।

क्या शहरी क्या ग्रामीण सभी इलाकों में मतदाताओं में उत्साह दिखा। ठंड के बावजूद लोग सुबह ही मतदान केंद्र पहुंच गए। मतदान शुरू होने के समय ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं।

अमृतसर लोकसभा सीट के लिए भी शनिवार को मतदान किया गया। कुछ मतदान केंद्रों पर तकनीकी वजहों से मतदान थोड़े विलंब से शुरू हुआ।

करीब 150 मतदान केंद्रों से ईवीएम के सही नहीं काम करने की शिकायतें मिलीं। निर्वाचन विभाग ने मतदान के लिए 31,460 ईवीएम का प्रयोग किया। प्रदेश में कुल 22,614 मतदान केंद्र बनाए गए थे। राज्य में 2012 के विधानसभा चुनाव में 78.57 फीसदी मतदान हुआ था।

चुनाव में 1.98 करोड़ योग्य मतदाता थे। चुनाव मैदान में 1,145 उम्मीदवार थे जिनमें 81 महिलाएं और एक किन्नर उम्मीदवार हैं। इस बार छह लाख से अधिक मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग के लिए योग्य थे। चुनाव में सबसे पहले वोट डालने वालों में शिरोमणि अकाली दल के पटियाला से उम्मीदवार पूर्व सैन्य प्रमुख एवं पूर्व राज्यपाल जनरल जे.जे.सिंह और कांग्रेस से पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल (बादल गांव) रहे।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और बहू एवं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बादल गांव में वोट डाले। बादल गांव लंबी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जहां से प्रकाश सिंह बादल चुनाव मैदान में हैं। प्रकाश सिंह बादल (89) और उनके परिवार के लोग कड़ी सुरक्षा के बीच गांव के मतदान केंद्र पहुंचे।

 www.naqeebnews.com

# Assembly

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *