BJP नेता का PM को खत- दो से ज्यादा बच्चे वालों को चुनाव में हो नोएंट्री

नई दिल्ली  :  जिस नेता के दो से ज्यादा बच्चे हो वह चुनाव न लड़े.’ बीजेपी के प्रवक्ता की बात अगर मान ली जाती है, तो फिर कई नेता चुनाव तक नहीं लड़ पाएंगे. Ashvini

Ashvini

दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता अश्वनी उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को चिट्टी लिखकर बढ़ती जनसंख्या को काबू में करने के लिए बताई जस्टिस वेंकटचलैया की सिफारिशों को तुरंत लागू करने की मांग की है.

उपाध्याय ने चिट्ठी में लिखा कि देश में दो बच्चों का कानून बनाया जाए और इसे सख्ती से लागू भी किया जाए, ताकि देश में बढ़ रही जनसंख्या को रोका जा सके.

अश्वनी उपाध्याय ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि यह कानून सब जगह नहीं, तो कम से कम चुनाव लड़ने, राजनितिक पार्टी बनाने में सरकारी मदद लेने और सरकारी नौकरी करने वालों पर जरूर लागू किया जाए.

उपाध्याय कहते हैं कि वह इसके लिए अगले संसद सत्र का इंतजार करेंगे और अगर सरकार पर इस पर कदम नहीं उठाती, तो इसके बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.

दरअसल ‘नेशनल कमीशन टू रिव्यु द वर्किंग ऑफ़ कॉन्स्टिट्यूशन’ ने 1 मार्च 2002 को जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने के साथ ही इसके लिए संविधान में संशोधन करने तक की बात की गई है.

ऐसे में अगर वाकई उपाध्याय की इस मांग पर सरकार अलम करती है, तो देश के विभिन्न राज्यों के कई मौजूदा मुख्यमंत्री भविष्य में चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.

www.naqeebnews.com

# Ashvini

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *