अरुणाचल में शक्ति परीक्षण, कांग्रेस ने बनाई खास रणनीति

नई दिल्ली।  अरुणाचल प्रदेश में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस वहां सदन में शक्ति परिक्षण करने जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री नाबाम तुकी ने सदन में बहुमत साबित करने के लिए 10 दिनों का वक्त मांगा था, लेकिन राज्यपाल ने उन्हें मोहलत देने से इनकार कर दिया था।
nabam tuki arunachalराज्यपाल के इस रुख के बाद कांग्रेस ने राज्य में अपनी सरकार बचाने के लिए नई रणनीति बनाई है। जिसमें तुकी की जगह पार्टी का कोई दूसरा नेता सदन में बहुमत साबित करेगा। दरअसल कांग्रेस के 20 बागी विधायकों ने संकेत दिए हैं कि पार्टी अगर नेतृत्व में परिवर्तन करती है तो वह बगावती तेवर छोड़ पार्टी में वापस लौट सकते हैं।

अगर ये विधायक सदन में कांग्रेस का समर्थन करते हैं तो 60 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी के पास 35 विधायकों का समर्थन होगा और इस तरह वह आसानी से बहुमत साबित कर लेगी। पार्टी ने अब कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। जहां मुख्यमंत्री नबाम तुकी अपने उत्तराधिकारी के नाम का प्रस्ताव करेंगे। इस बाबत कांग्रेस से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि उत्तराधिकारी के लिए पेमा खांडू और चाउना मीन के नाम सामने हैं, लेकिन नेता का चुनाव अंतत: विधायकों की मर्जी से ही होगा।

इससे पहले शुक्रवार दोपहर तुकी ने शक्ति परिक्षण के लिए राज्यपाल से 10 दिनों का वक्त मांगा था। वहीं अरुणाचल विधानसभा अध्यक्ष नाबाम रबिया ने संकेत दिए थे कि वह सदन में शक्ति परिक्षण की स्थिति में नहीं हैं। शनिवार दोपहर 1 बजे शक्ति परिक्षण निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *