दिग्गज फिल्ममेकर पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। निहलानी लिवर सिरोसिस की समस्या से पीड़ित थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे कुछ समय से अस्वस्थ थे और लीवर संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने पहलाज निहलानी के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था।

साल 2015 से 2017 तक सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में वे अपनी सख्त सेंसरशिप नीतियों के कारण अक्सर चर्चा में रहे। इस दौरान कई फिल्मों को लेकर विवाद भी सामने आए। निहलानी लंबे समय तक फिल्म निर्माण और फिल्म संगठनों से भी जुड़े रहे और लंबे समय तक एसोसिएशन ऑफ मोशन पिक्चर एंड टीवी प्रोग्राम प्रोड्यूसर्स के अध्यक्ष रहे। उन्होंने साल 2009 में पद से इस्तीफा दे दिया था।

बतौर प्रोड्यूसरसाल 1982 में पहलाज निहलानी ने फिल्म ‘हथकड़ी’ से अपना करियर शुरू किया था। दशकों से बॉलीवुड में एक जाना-पहचाना नाम रहे निहलानी ने बतौर प्रोड्यूसर एक सफल करियर बनाया। उन्होंने ‘आंखें’, ‘अंदाज’, ‘शोला और शबनम’, ‘तलाश’, ‘रंगीला राजा’ और ‘जूली 2’ जैसी हिट फिल्में दीं। गोविंदा और दिव्या भारती के साथ पहलाज निहलानी के खास कनेक्शन रहा और कई फिल्में साथ कीं।

निहलानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रमुख हस्ती थे, निर्माता होने के साथ-साथ देश की फिल्म प्रमाणन संस्था के पूर्व प्रमुख भी थे। सालों तक उन्होंने आंखें, अंदाज़, तलाश, रंगीला राजा और जूली 2 सहित कई बॉलीवुड फिल्मों से लोगों का मनोरंजन किया।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहलाज निहलानी एक प्रमुख हस्ती की हैसियत रखते थे। निर्माता होने के साथ वह देश की फिल्म प्रमाणन संस्था के पूर्व प्रमुख भी थे। निहलानी ने कई बड़े कलाकारों को फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू का मौका दिया।

अभिनेता गोविंदा को निहलानी ने फिल्म ‘इल्जाम’ से लॉन्च किया था। यह फिल्म 1986 में आई थी। इसी तरह अभिनेता चंकी पांडे ने भी उनकी फिल्म ‘आग ही आग’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। गोविंदा और चंकी पांडे स्टारर 1993 की उनकी फिल्म ‘आंखें’ उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *