दुनिया के इकलौते जंगली एल्बिनो पांडा का वीडियो सामने आया है

दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में स्थित जायंट पांडा नेशनल पार्क के वोलोंग इलाके से मिले नए फुटेज में दुनिया का एकमात्र ज्ञात जंगली सफेद पांडा बर्फ से ढके जंगलों और बांस के झुरमुटों में घूमता हुआ दिखाई दिया है।

चीन के जंगल में घूमते हुए दुनिया के इकलौते जंगली एल्बिनो पांडा का एक वीडियो सामने आया है। हाल ही में जारी हुए वीडियो में, एल्बिनो पांडा को चीन के सिचुआन में वोलोंग नेचर रिज़र्व में घूमते हुए देखा जा सकता है।

यह दुर्लभ एल्बिनो जायंट पांडा, अपनी साल 2019 की वीडियो के मुक़ाबले में अब स्वस्थ, मज़बूत और जंगली जीवन के लिए पूरी तरह से ढला हुआ नज़र आता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि 2024 और 2026 के बीच रिकॉर्ड किया गया यह फुटेज, इस बेहद दुर्लभ जानवर के विकास और अस्तित्व के बारे में अहम जानकारी देता है।

इस संबंध ने जानकारों ने भी अपनी राय दी है और उनके मुताबिक़ एल्बिनो पांडा बिल्कुल ठीक और सेहतमंद है। अब साइंटिस्ट इसके DNA के ज़रिए एल्बिनो पांडा की बायोलॉजी के बारे में और जानकारी जानने की कोशिश कर रहे हैं।

बताते चलें कि इस दुर्लभ पांडा की मौजूदगी का पता 2019 में तब चला था जब एक रिसर्चर ने वोलोंग नेचर रिज़र्व में इंफ्रारेड कैमरे लगाए थे और समुद्र तल से लगभग 6,500 मीटर की ऊंचाई से इसका वीडियो बना पाया था।

पेकिंग यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ लाइफ साइंसेज के रिसर्चर ली शेंग ने 2023 में एल्बिनो पांडा के बारे में कहा था कि जंगल में दूसरे जानवरों के साथ इसके अच्छे रिश्ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *