यूपी में अब तक 50 पुलिसकर्मियों की हत्या- बीजेपी

 

लखनऊ। बीजेपी का कहना है कि सपा शासन काल में अब तक 50 से अधिक पुलिस वालों की हत्यो हो चुकी है। जिन्हें गुंडों ने अपनी गोलियों का निशाना बनाया है। जब से अखिलेश यादव सरकार ने यूपी में कमान सम्हाली है तब से लगातार पुलिस वालों पर हमले बढ़ गये।

up_police

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने आरोप लगाया है कि सपा सरकार गुंडों को संरक्षण देती है। अखिलेश के शासन काल में गुंडों का बोल-बाला है। यही वजह रही है कि यूपी में 2012 से अभी तक 50 से अधिक पुलिस वाले गुंडों की गोलियों का निशाना बन चुके हैं।

बीजेपी का आरोप है कि यूपी में अराजकता का बोलबाला है। जब गुंडे पुलिस को अपना निशाना बना रहे हैं तो आम आदमी कहां तक सुरक्षित रह सकता है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि सपा सरकार केवल और केवल अपराधियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता इस अराजक महौल से ऊब चुकी है। राज्य में सपा के शासन काल में 43 हजार बच्चे लापता है जिनका कोई सुराग अभी तक नही लग सका है।

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने आरोप लगाया कि यूपी में कानून का इकबाल खत्म हो चुका है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज है ही नहीं। लोग यूपी से पलायन के लिए मजबूर हैं, छात्राएं स्कूल नहीं जा पा रही हैं। महिलाओं को घरों से बाहर निकलने में अब डर लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *