इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापे में मिले करीब 280 करोड़ रुपये नकद

कानपुर: इत्र कारोबारी पीयूष जैन को कानपुर में गिरफ्तार करके सर्वोदय नगर स्थित जीएसटी कार्यालय में रखा गया था। कानपुर के आनंदपुरी स्थित आवास के बाद उसके कन्नौज स्थित पैतृक घरों से भी नोट बरामद हो रहे हैं। कन्नौज में बरामदगी 103 करोड़ रुपये और कानपुर में 177 करोड़ मिलाकर अब तक 280 करोड़ की बरामदगी हुई है। इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं है।

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापे में मिले करीब 280 करोड़ रुपये नकद


कारोबारी पीयूष जैन के दोनों बेटे भी हिरासत में हैं। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी) के इतिहास की इस सबसे बड़ी नकदी बरामदगी के आंकड़े अभी और बढ़ने के आसार हैं।


पीयूष जैन के घर में 177 करोड़ रुपये की गड्डियां रात के अंधेरे में गत्ते के कार्टून में रखकर कार से लाई जाती थीं। कार को यूं तो सामान्य तौर पर गेट के बाहर रखा जाता था, लेकिन जब भी नोटों के बंडल लाते थे तो उसे सीधे अंदर ले जाकर गेट बंद कर लिया जाता था। कार खड़ी करने के इन तरीकों से ही अब आसपास के लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिकों के अनुसार, पीयूष जैन के मिलनसार न होने का कारण भी अब सभी के समझ में आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *