बुल्गारिया में मिली ग्रीक देवता की प्राचीन संगमरमर की मूर्ति

हेराक्लीया सिंटिका के एक प्राचीन रोमन सीवर में बल्गेरियाई पुरातत्वविदों को यूनानी देवता हर्मीस की एक संरक्षित संगमरमर की मूर्ति मिली है।

बुल्गारिया में मिली ग्रीक देवता की प्राचीन संगमरमर की मूर्ति

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 6.8 फुट ऊंची यह मूर्ति ग्रीक सीमा के पास दक्षिण-पश्चिमी बुल्गारिया के प्राचीन शहर हेराक्लीया सिंटिका के स्थल पर खुदाई के दौरान मिली।

बेहद सलीके से संरक्षित यह मूर्ती 1,600 साल पहले आये भूकंप से प्रभावित हो गई थी। पुरातत्वविदों का कहना है कि हेमीज़ की अच्छी तरह से संरक्षित संगमरमर की मूर्ति प्राचीन रोमन सीवर में पाई गई। उनके मुताबिक़ इसे जानबूझकर वहां रखा गया था और 388 ईसवी के आसपास आए विनाशकारी भूकंप के बाद मिट्टी से ढक दिया गया था।

पुरातत्वविदों की टीम का नेतृत्व कर रहे ल्यूडमिल वैगालिंस्की कहते हैं कि इसका सिर सुरक्षित रखा गया है। यह बहुत अच्छी हालत में है। इसके हाथों में कुछ फ्रैक्चर हैं।

पुरातत्वविदों का मानना है कि हेराक्लीया सिंटिका के निवासियों ने ईसाई धर्म के रोमन साम्राज्य का आधिकारिक धर्म बन जाने के बाद भी इस तरह से मूर्ति को सुरक्षित रखने का प्रयास किया होगा।

हेराक्लिया सिंटिका के सीवेज सिस्टम में एक संरक्षित मूर्तिकला पाई गई। ईसा पूर्व चौथी शताब्दी में हेराक्लिया सिंटिका वर्तमान पश्चिमी बुल्गारिया में एक शहर था।

इस शहर की स्थापना प्रसिद्ध शासक सिकंदर महान के पिता फिलिप द्वितीय के अधीन प्राचीन मैसेडोन साम्राज्य के उपनिवेशवादियों द्वारा की गई थी।

दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व के मध्य में, हेराक्लीया सिंटिका पर रोम ने कब्ज़ा कर लिया और बाद में रोमन साम्राज्य का हिस्सा बन गया, जिसकी स्थापना 27 ईसा पूर्व में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *